भास्कर न्यूज | प्रतापपुर प्रखंड के योगियारा स्थित बाबाकुटी आश्रम में श्री श्री 108 सत्यनाम बापू की समाधि स्थल पर बुधवार को लाखों भक्तो,श्रद्धालुओं ने माथा टेककर चादर पोशी किए तथा अपने परिवार की शांति व कुशलता की मन्नते मांगी। बता दे कि योगियारा स्थित बाबाकुटी आश्रम में सत्यनाम बापू, लाल बाबा व लक्ष्मीनारायण बाबा की समाधि स्थल है। जहां जनवरी एक व दो जनवरी को लालबाबा की पुण्यतिथि तथा 14 व 15 जनवरी को बड़े पैमाने पर श्री श्री 108 सत्यनाम बापू की पुण्यतिथि मनायी जाती है।15 जनवरी को लाखों की संख्या में भीड़ उमड़ती है।जहां दूर दराज के आलाबे कई राज्यों से लोगो का आना होता है। वे श्रद्धा भक्ति के साथ समाधि पर पहुंचकर विधिवत रूप से पुजा अर्जना, चादरपोशी कर मन की इच्छा को सत्यनाम बापू से मन्नते मांगते है।इस अवसर पर भव्य मेले,भव्य लंगर ,भक्ति गीत,संगीत,अखंड कृतंन होता है।इस संबंध में अध्यक्ष सतेन्द्र सिन्ह,मुखिया आशिष भारती, जिप प्रतिनीधी संतोष राणा,संतोष सिंह, बसंत पासवान ने बताया कि बुधवार को सत्यनाम बापू के पुण्यतिथि पर दूरदराज से लाखों श्रद्धालुओं ने समाधि पर पूजन किया,चादरपोशी कर अपने मन की इच्छा जाहिर कर बापू से आशिर्वाद लिया।वही भजन सम्राट धीरजकांत जी के भजन संगीतों पर लोग झूमे व संगीत का आनंद उठाया। सत्यनाम बापू के 79 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर योगियारा बाबाकुटी आश्रम के द्वारा बुधवार को भजन सम्राट धीरजकांत जी ने अपने भजन,गीत,संगीत व प्रवचन से लाखों श्रद्धालुओं को भक्ति की भावना को जागृत करने का काम किया।उन्होने अपने भजन ,संगीत ,व गीतों चांदी जैसा रंग है तेरा, साथिया नही जाना, जाने वाले व जाने वाले, बेदर्दी तेरे प्यार ने, तूने प्यार की बीन बजाई, सावन का महीना पवन करे शोर, जिन्दगी की न टूटे लडी जैसे गीतहै।


