बाबा का संदेश सिर्फ सतनामी समाज के लिए नहीं, संपूर्ण मानव के लिए है

सिकोसा| ग्राम सिकोसा में बाबा गुरु घासीदास की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ज़िला पंचायत सदस्य पुष्पेन्द्र चंद्राकर थे। अध्यक्षता संजय बारले ने की। विशेष अतिथि जनपद सदस्य ममता चंद्राकर, सरपंच आरोप चंद्राकर, योगेश महिलवार, विनोद चंद्राकर थे। पुष्पेन्द्र चंद्राकर ने बताया कि गुरु घासीदास बाबा के जैतखाम का सौंदर्यीकरण ज़िला पंचायत निधि से 2 लाख से कराया है। बाबा का संदेश सिर्फ सतनामी समाज के लिए नहीं था बल्कि संपूर्ण मानव समाज के लिए है। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही आपसी प्रेम और सद्भाव बढ़ेगा। गुरु घासीदास बाबा को समाज को नई दिशा देने वाला महान संत बताया, जिन्होंने मनखे-मनखे एक समान का संदेश दिया था। गुरु घासीदास के उपदेश समाज के सभी वर्गों के लोगों के लिए वर्तमान युग में भी बेहद आवश्यक हैं। वे सामाजिक समरसता के प्रणेता थे। उन्होंने कहा कि उनके उपदेश आज भी मार्गदर्शक हैं। इस दौरान द्वारिका बारले, सुखित लहरे, हेमलाल मार्कण्डेय सहित सतनामी समाज के लोग उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *