वल्ला, वेरका | शहीद बाबा जीवन सिंह जी के शहीदी दिवस को समर्पित गांव वल्ला में नगर कीर्तन निकाला गया। पांच प्यारों की अगुवाई में और गुरु ग्रंथ साहब जी की हजूरी में सजाए गए नगर कीर्तन में गांव के लोगों ने हिस्सा लेते हुए गुरबाणी का जाप किया। गतका पार्टी ने मार्शल आर्ट के जौहर दिखाए, साथ ही फौजी बैंड वालों ने परेड करते हुए अपनी कला का प्रदर्शन किया। इस मौके पर गुरुद्वारा बाबा जीवन सिंह जी के हेड ग्रंथी मुख्तार सिंह, गुरिंदर सिंह गगन, गुरुद्वारा साहिब के मैनेजर जोबनजीत सिंह, सुखराज सिंह नंबरदार, सुखमनदीप सिंह धूलका, मलकीत सिंह आदि ने नाम सिमरन करते हुए नगर कीर्तन में हिस्सा लिया।


