जालंधर| बाबा दीप सिंह जी सेवा दल और संत बाबा भगवान सिंह जी हरखोवालियों के सहयोग से धन्य-धन्य बाबा दीप सिंह जी का जन्म दिवस गुरुद्वारा डेरा संतगढ़ में मनाया गया। इस अवसर पर भाई शुभदीप सिंह जी हजूरी रागी सचखंड श्री दरबार साहिब अमृतसर, भाई कुलविंदर सिंह जी खरड़ वाले, भाई हरमनप्रीत सिंह, भाई गुरमनप्रीत सिंह जालंधर वाले, बच्ची जगमीत कौर ने गुरबाणी के मनोहर कीर्तन से संगत को निहाल किया। बाबा गुरचरण सिंह जी तरना दल वालों ने कथा की और भाई भगवान सिंह जी जौहल ने अपने विचारों के माध्यम से संगतों को निहाल किया। स्टेज की सेवा कवि रछपाल सिंह पाल ने निभाई। बाबा लाल सिंह जी धीणा वालों ने विशेष रूप से हाजिरी भरी। यहां परमिंदर सिंह डिंपी, जतिंदर सिंह खालसा, उपिंदर पाल सिंह, मझैल नन्नू, हरजोत सिंह लक्की, प्रोफेसर एमपी सिंह, रविंदर पाल सिंह काका, हरसिमरन सिंह, जसबीर सिंह दकोहा, गुरचरण सिंह मक्कड़, इंस्पेक्टर सुखदेव सिंह, अवतार सिंह उपस्थित थे।


