अमृतसर| शहीद बाबा दीप सिंह जी का प्रकाश पर्व न्यू कॉलोनी बाहरवार डीटीओ दफ्तर राम तीर्थ रोड पर नन्नी पहलवान के नेतृत्व में मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय निवासियों और गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। इस दौरान आम आदमी पार्टी एससी विंग अमृतसर के जिला प्रधान डॉ. इंद्र पाल विशेष रूप से उपस्थित हुए। आयोजकों द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया और उनके सामाजिक योगदान की सराहना की गई। कार्यक्रम के दौरान शहीद बाबा दीप सिंह जी के बलिदान, साहस और राष्ट्रभक्ति को याद करते हुए वक्ताओं ने कहा कि उनका जीवन आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उपस्थित लोगों ने उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। इस मौके पर मिक्की खत्री, गौरव बॉक्सर, विपी पहलवान के अलावा इलाका निवासी मौजूद थे।


