लुधियाना | बाबा दीप सिंह जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर विशेष नगर कीर्तन गुरु ग्रंथ साहिब व पांच प्यारों की अगुवाई में गुरुद्वारा हरगोबिंद साहिब से निकाला गया। इसमें बैंड बाजा, स्कूली बच्चे, गतका पार्टी, स्त्री सत्संग सभा शामिल हुए। नगर कीर्तन गुरुद्वारा साहिब से आरंभ हो कर मुस्ताक गंज, डेरा भजनगढ़, गुरुद्वारा श्री चंद साहिब, अमरपुरा, अजीत नगर, किदवई नगर से होते हुए गुरुद्वारा साहिब में आकर सम्पन्न हुआ। संगत शबद गायन करते हुए नगर कीर्तन के साथ चलती रही। नगर कीर्तन के स्वागत में इलाकावासियों की तरफ से लंगर लगाए गए। गुरु ग्रंथ साहिब जी के आगे फूलों की वर्षा की जा रही थी। शाम को गुरुद्वारा साहिब में विशेष गुरमत समागम भी करवाए। नगर कीर्तन में अमरजीत सिंह, प्रधान रछपाल सिंह, राजिंदर सिंह दुआ, परमजीत सिंह परम, रणजीत सिंह, सरबजीत सिंह, अमरजीत सिंह, कंवलप्रीत सिंह, परमजीत पम्मा, मिंटू, रिंकू, शामिल हुए।


