लातेहार | 32वीं वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) द्वारा नागरिक कल्याण कार्यक्रम के तहत रविवार को वाहिनी मुख्यालय परिसर में आवश्यक सामग्री वितरण एवं मानव चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें कमांडेंट राजेश सिंह ने लातेहार व गारू प्रखंड के नक्सल प्रभावित ग्रामीण क्षेत्रों के चयनित 46 ग्रामीण युवक-युवतियों के बीच साइकिल का वितरण किया गया, जबकि वॉलीबॉल खिलाड़ियों को ट्रैक सूट प्रदान किए गए। चिकित्सा शिविर में सहायक कमांडेंट डॉ. हिमांशु गिरि द्वारा कुल 56 मरीजों की स्वास्थ्य जांच की गई।


