बाबा बनकर देता था चोरियों को अंजाम:एक साल से फरार पांच हजार रुपए का इनामी स्थाई वारंटी गिरफ्तार

सवाई माधोपुर की रवाजंना डूंगर थाना पुलिस ने बाबा बनकर चोरी की वारदातों को अंजाम देने के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने एक साल से फरार पांच हजार रुपए का इनामी स्थाई वारंटी यतीत सोनी उर्फ यमगिरी उर्फ मोटा बाबा को उज्जैन से डिटेन करने के बाद गिरफ्तार किया है। घटना के बाद आरोपी नाम बदलकर अलग-अलग जगहों पर फरारी काट रहा था। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार किया है। रवाजंना चौड़ आश्रम से चुराए थे 2 लाख 80 हजार रुपए रवाजंना डूंगर थानाधिकारी दिलीप कुमार ने बताया कि शंकरलाल निवासी पावर हाउस के पीछे, धूणी वाले बाबा का आश्रम, रवाजना चौड़ ने थाने पर एक रिपोर्ट दी थी। जिसमें शंकर लाल ने बताया कि 11 सितंबर 2024 को आरोपी यमगिरी, महेश जोशी और विशाल ड्राइवर उसके आश्रम पर आए। रात में उसके सो जाने के बाद आरोपियों ने आश्रम में रखे 2 लाख 80 हजार रुपए नकद चोरी कर लिये। रिपोर्ट दर्ज कर जांच ASI भगवत सिंह ने की। मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ चालान कोर्ट में पेश किया गया। आरोपी यमगिरी उर्फ मोटा बाबा गुरु जितेन्द्र गिरि घटना के बाद से फरार चल रहा था। जिस पर कोर्ट की ओर से स्थाई वारंट जारी किया गया। जिसकी गिरफ्तारी पर जिला पुलिस ने पांच हजार रुपए का इनाम घोषित किया गया था। लगातार प्रयासों के बाद आखिरकार आरोपी को उज्जैन से गिरफ्तार कर लिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *