बाबा बालक नाथ जी के चाले को लेकर हवन

अमृतसर | लोहगढ़ गेट सिद्ध श्री बाबा बालक नाथ मंदिर में बाबा जी के 73वें चाले को लेकर हवन यज्ञ किया। मंदिर के पंडित मदन लाल, पंडित प्रदीप शर्मा और महंत रमन कुमार ने मिलकर हवन यज्ञ किया। पंडितों ने नवग्रह पूजन और देवी-देवताओं का ध्यान किया। सुबह 10 से 12 बजे तक चले हवन यज्ञ की अग्नि में बालक नाथ के भक्तों ने मिलकर आहुतियां डाली। इसी दौरान भजन संकीर्तन भी किया गया। मंदिर के महंत रमन शर्मा और प्रधान अश्वनी शर्मा ने कहा कि हिमाचल स्थित बाबा बालक नाथ मंदिर को चाला 11 मई को जाएगा। वहीं इससे पहले बाबा जी की फेरियां निकाली जाएंगी। इस मौके महंत रमन कुमार, अश्वनी खन्ना, सुभाष, लाल चंद अतुल, अमित, कमल शर्मा, मनीष, राजू मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *