बाबा राइस ग्रुप…100 करोड़ की टैक्स चोरी मिली, 42 ठिकानों पर सोमवार को भी देर रात तक छापेमारी जारी

आयकर विभाग की अनुसंधान शाखा (रांची) की ओर से कच्चे कागजात पर कर चोरी के मामले में रांची, जमशेदपुर, पटना, गया और औरंगाबाद में बाबा राइस मिल ग्रुप और चावल कारोबार से जुड़े बड़े आढ़तियों (कमीशन एजेंटों) के 42 ठिकानों पर सोमवार को भी देर रात तक छापेमारी जारी रही। अब तक की छापेमारी में करीब 100 करोड़ रुपए के कर चोरी का मामला सामने आया है। छापेमारी में आयकर की टीम ने 5 करोड़ रुपए नकद और 14 करोड़ के आभूषण जब्त किए हैं। इसके अलावा 40 करोड़ रुपए के अनएकाउंटेड लेन-देन के साक्ष्य भी मिले हैं। आयकर विभाग की टीम के समक्ष संबंधित लोग नकद और आभूषण के संबंध में कोई संतोषजनक साक्ष्य प्रस्तुत नहीं कर पाए। आयकर की यह छापेमारी गुरुवार की सुबह 7 बजे एक साथ सभी ठिकानों पर शुरू हुई थी, जो सोमवार देर रात तक जारी रही। 25 करोड़ की बिल्डिंग, दिखाया 5 करोड़ का छापेमारी में आयकर विभाग की टीम को कई बिल्डिंग से जुड़े दस्तावेज मिले हैं। जांच में सामने आया है कि इन लोगों ने आयकर रिटर्न में बिल्डिंग की कीमत काफी कम दर्शाई थी। जिन बिल्डिंग की वास्तविक कीमत 25 करोड़ रुपए से अधिक थी, उसे आयकर रिटर्न में महज 5 करोड़ रुपए दिखाया गया था। इस तरीके से बड़े पैमाने पर कर चोरी की गई। आयकर विभाग की टीम ने इससे जुड़े सभी दस्तावेज जब्त कर लिए हैं। -शेष पेज 11 पर

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *