बाबा साहब के अपमान के िलए कांग्रेस देश से माफी मांगे: मरांडी

रांची | प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कांग्रेस के आंबेडकर सम्मान मार्च को ढकोसला बताया है। आरोप लगाया है कि कांग्रेस की सोच शुरू से आंबेडकर विरोधी रही है। कांग्रेस ने बाबा साहब का हमेशा अपमान किया, मजाक उड़ाया और उन्हें लज्जित किया। जवाहरलाल नेहरू द्वारा बाबा साहब का अपमान किए गए के लिए कांग्रेस नेताओं को पूरे देश से बिना शर्त माफी मांगनी चाहिए। मंगलवार को जारी बयान में मरांडी ने कहा कि जब भी कोई मंत्री इस्तीफा देता है, तो सदन में उसे बोलने का मौका दिया जाता है, लेकिन बाबा साहब को सदन में बोलने नहीं दिया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *