बाबा साहब के सम्मान में कांग्रेस ने किया पैदल मार्च:सिनेमा चौराहे पर एसडीएम को ज्ञापन दिया, गृह मंत्री अमित शाह के बयान की निंदा की

आलीराजपुर जिला कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर के सम्मान में सिनेमा चौराहे से तीखी इमली तक सम्मान यात्रा निकाली। कांग्रेस पदाधिकारी पैदल मार्च करते हुए यहां पहुंचे। सिनेमा चौराहे पर एसडीएम को ज्ञापन दिया गया। इस दौरान गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग को लेकर जमकर नारे भी लगाए गए। प्रदर्शन के दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता महेश पटेल ने कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान और पुलिस अधीक्षक पर जमकर निशाना साधा। कहा कि मंत्री और कलेक्टर दारू और डीजे बंद कराने की बात करते हैं। पहले मंत्री दारू बिकवाना बंद करें, फिर मैं भी बंद कर दूंगा। पूर्व जिला अध्यक्ष ने पुलिस अधीक्षक पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने पुलिस पर हफ्ता वसूली तक का आरोप लगाया। पटेल ने कहा कि जोबट लूट के मामले में पुलिस ने दूसरे व्यक्ति को पकड़कर खुद की पीठ थपथपा ली। यात्रा में कैलाश चौहान, तरुण मंडलोई, सुरेश सारडा, सोनू वर्मा, कमलेश पचाया, धनसिंह चौहान, प्रदीप रावत सहित अन्य पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *