बाबा साहेब की प्रतिमाएं तोड़ने की घटनाओं का विरोध:वकीलों ने की प्रतिमा स्थलों पर सीसीटीवी लगाने की मांग, लगातार सामने आई घटना से नाराजगी

सागर जिले में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाएं तोड़ने की लगातार घटित हो रही घटनाओं से आक्रोशित अधिवक्ताओं ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों में संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमाओं को तोड़ने की घटनाएं लगातार घटित हो रही हैं। जिन्हें रोकने में पुलिस व प्रशासन पूरी तरह नाकाम साबित हुआ है। बीते दिनों लगातार सामने आईं घटनाएं
जिसका स्पष्ट प्रमाण हैं कि 27- 28 दिसंबर की रात मालथौन के ग्राम मड़ैया माफी मे बाबा साहेब की प्रतिमा तोड़ने की घटना घटित हुई है। साथ ही 4 अक्टूबर को नगर परिषद बांदरी समेत सुरखी क्षेत्र में बाबा साहेब की प्रतिमाएं खंडित की गईं। लेकिन आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई है। उन्होंने बाबा साहेब डॉ. अंबेडकर की प्रतिमाओं को क्षतिग्रस्त करने की घटनाओं की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। सीसीटीवी लगाने की मांग
जिले में स्थापित डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा स्थलों पर सीसीटीवी कैमरे और स्थायी पुलिस निगरानी की व्यवस्था कराई जाए। इस दौरान पूर्व मंत्री सुरेन्द्र चौधरी, जिला अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष अंकलेश्वर दुबे अन्नी, वरिष्ठ अधिवक्ता अनिल कोठारी, रामदास राज समेत बड़ी संख्या में अधिवक्ता मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *