बाबा सुग्रीव विद्यापीठ में हर्षोल्लास से मनाया वार्षिकोत्सव, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

भरतपुर । बाबा सुग्रीव विद्यापीठ में वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला कोषाधिकारी एवं निदेशक वित्त भरतपुर विकास प्राधिकरण डॉ. लोकेंद्र सिंह मौजूद रहे। विद्यालय के प्रबंध इंजीनियर रवि शर्मा एवं प्रिंसिपल डॉ. रंजना तिवारी एवं मुख्य अतिथि ने दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की। कार्यक्रम में कक्षा आठवीं की विद्यार्थियों ने केसरिया रंग व ऑपरेशन सिंदूर पर शानदार प्रस्तुति प्रस्तुत कर पूरे माहौल को देशभक्तिमय में कर दिया कक्षा तीन के विद्यार्थियों ने” स्कूल नहीं जाना” पर प्रस्तुति देकर सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया। प्रबंध निदेशक इंजीनियर रवि शर्मा ने सभी विद्यार्थियों को अपने माता-पिता का सम्मान करने की शपथ दिलाते हुए कहा कि माता-पिता ही दुनिया में भगवान हैं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि बाबा सुग्रीव विद्यापीठ नए वर्ष में मेडिकल व इंजीनियरिंग के लिए प्रसिद्ध आकाश इंस्टीट्यूशन के साथ एक नया कॉलेबरेशन से शिक्षा के क्षेत्र में एक नई इबारत लिखने जा रहा है अब विद्यार्थियों को मेडिकल इंजीनियरिंग की कोचिंग के लिए बड़े शहरों में जाने की आवश्यकता नहीं है बल्कि भरतपुर में ही आकाश इंस्टीट्यूट के प्रख्यात शिक्षकों के द्वारा भरतपुर में ही बाबा सुग्रीव विद्यापीठ के द्वारा कोचिंग उपलब्ध करवाई जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *