रांची | खाद्य आपूर्ति मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने बाबूलाल मरांडी के धान अधिप्राप्ति पर दिए गए बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। कहा है कि बाबूलाल को बताना चाहिए कि बिहार आैर उत्तरप्रदेश में जहां भाजपा की सरकार है, वहां किसानों को धान की कितनी कीमत दी जा रही है। मरांडी छत्तीसगढ़ आैर आेड़िशा का उदाहरण दे रहे हैं। उन्हें यह भी समझना चाहिए कि बिहार आैर उत्तर प्रदेश में राज्य सरकार की आेर से किसानों को कोई बोनस नहीं िदया जा रहा है। झारखंड में गठबंधन सरकार ने बोनस समेत 3200 रु. प्रति क्विंटल धान खरीदने का वादा किया है। अभी नए वित्तीय वर्ष का बजट आना है, इसलिए नए बजट में इसका प्रावधान किया जाएगा। इसके बाद झारखंड में किसानों को सबसे ज्यादा धान का पैसा मिलने लगेगा। अभी भी झारखंड सरकार एमएसपी आैर बोनस समेत 2500 रुपए दे रही है।


