बामनिया बोले कांग्रेस सरकार बेरोजगारों के साथ कुठाराघात कर रही:रतन देवासी ने कहा भाजपा सरकार कुछ काम शुरू ही नहीं कर पाई

कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री अर्जुन सिंह बामनिया ने कहा कि राजस्थान की भाजपा सरकार के एक साल में महंगाई बढ़ी है। उन्होंने भाजपा सरकार को निशाने पर लेते हुए कहा ​कि सरकार ने कोई काम नहीं किया और जो वायदे किए है वे पूरे करना तो दूर की बात है शुरू ही नहीं किए है। वे आज सरकार के एक साल को लेकर उदयपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस में बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भाजपा ने विधानसभा चुनाव के समय जो घोषणा पत्र जारी किया उसको लेकर एक भी काम शुरू नहीं किया है। वे बोले कि किसानों, बेरोजगारों, युवाओं को लेकर इस सरकार ने कुछ नहीं किया। बेरोजगारों को लेकर बात करें तो इस सरकार ने 42000 नियुक्तियां दी उसमें से 25 हजार पिछली सरकार की नियुक्तियां है। बामनिया ने कहा कि 75 हजार भर्ती निकाली है उसमें से मात्र 50 हजार चतुर्थ श्रेणी की भर्ती है। उन्होंने बताया कि इस सरकार ने 23 हजार सफाईकर्मियों की भर्ती पर भी रोक लगा दी है और सैकेंड ​हजार के 33 हजार पद वेकेंट है उसके बदले 2000 पदों की ही भर्ती निकाली। विश्वविद्यालया में प्रोफेसरों के 400 पद खाली है ये सरकार बेरोजगारों के साथ कुठाराघात कर रही हैं। उन्होंने कहा कि इस सरकार ने साल में दो बार डीएलसी की रेट बढ़ाकर जनता पर भार लाद दिया है। वे बोले कि महिला अपराध और अत्याचार के मामले यहां बढ़े है और महिलाओं को सुरक्षा नही मिली है। पिछली गहलोत सरकार ने 1000 एएसआई महिलाओं की भर्ती की प्रक्रिया शुरू की लेकिन ये सरकार आगे नहीं बढ़ा सकी और उस पर रोक लगा दी। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष एवं संभाग प्रभारी विधायक रतन देवासी ने कहा कि सरकार का काम पूरा होना और आधा बताना तो दूर की बात है लेकिन ये सरकार काम शुरू ही नहीं कर पाई है। इस दौरान शहर कांग्रेस अध्यक्ष फतह सिंह राठौड़, देहात अध्यक्ष कचरूलाल चौधरी, उदयपुर लोकसभा चुनाव के कांग्रेस प्रत्याशी ताराचंद मीणा, वल्लभनगर की पूर्व विधायक प्रीति गजेंद्र सिंह शक्तावत, त्रिलोक पूर्बिया, कांग्रेस प्रवक्ता पंकज कुमार शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष अजय सिंह, गजेंद्र कोठारी, देहात प्रवक्त संजीव राजपुरोहित, भरत आमेटा, दिलीप जारोली आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *