बारहवीं क्लास में पढ़ने वाली छात्रा से गैंगरेप:बीकानेर के नापासर थाना क्षेत्र में चलती कार में छात्रा को जबरन ले जाने का आरोप

बीकानेर में बारहवीं कक्षा की एक छात्रा के साथ गैंगरेप का सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है। नापासर पुलिस थाने में दी गई रिपोर्ट के मुताबिक छात्रा को जबरन कार में डालकर ले गए, जहां उसके साथ चलती कार में ही सामूहिक रूप से दुष्कर्म किया गया। घटना छह जनवरी की बताई जा रही है। रिपोर्ट मिलने पर पुलिस ने लड़की का मेडिकल मुआयना करवाया। मामले की जांच गंगाशहर सीओ हिमांशु शर्मा को सौंपी गई है। पुलिस को दी गई रिपोर्ट में बताया गया है कि नापासर थाना क्षेत्र के एक गांव में 12 क्लास में पढ़ने वाली एक लड़की छह जनवरी को स्कूल जाने के लिए घर से निकली थी। स्कूलके पास कारमें सवार होकर पहुंचे हंसराज सारस्वा और एक वकील ने छात्रा को जबरन गाड़ी में डाला और अपने साथ ले गए। दोनों युवक छात्रों को घंटों तक कार में घुमाते रहे और इस दौरान उसे डरा-धमकाकर बारी-बारी से दुष्कर्म किया। इस दौरान पड़ौसी गांव के लोगों ने इस कार को रोक लिया। लड़की को नीचे उतारकर परिजनों को सूचना दी गई। लड़की के घर वाले पहुंचे और लड़की को अपने साथ ले गए। इस दौरान आरोपी युवक वहां से फरार हो गए। अब शिकायत मिलने पर नापासर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। जिसकी जांच गंगाशहर सीओ हिमांशु शर्मा कर रहे हें। लड़की की मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही आगे जांच होगी। फिलहाल पुलिस ने किसी को गिरफ्तार नहीं किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *