बारां में एसपी-एएसपी को कंधों पर उठाकर नाचे:पुलिस के जवानों ने जमकर खेली होली, डीजे की धुनों पर किया डांस

बारां जिला पुलिस ने गुरुवार को पुलिस लाइन परिसर में सामूहिक रूप से होली मनाई। इस दौरान एसपी अभिषेक अंदासु और एएसपी राजेश चौधरी ने पुलिस अधिकारियों व जवानों के साथ रंग-गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं। पुलिस लाइन का माहौल रंगों और उत्साह से भरा रहा। जवानों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर त्योहार की बधाई दी। डीजे की धुन पर पुलिसकर्मी जमकर झूमे और नाचते-गाते हुए उत्सव का आनंद लिया। इस दौरान जवानों ने एसपी अभिषेक अंदासु और एएसपी राजेश चौधरी को कंधों पर उठाकर अपनी खुशी व्यक्त की। अधिकारियों ने भी जवानों के साथ मंच के सामने नृत्य किया, जिससे माहौल और अधिक उत्साहपूर्ण हो गया। इस होली मिलन कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के बीच आत्मीयता का माहौल देखने को मिला। एसपी ने इस अवसर पर कहा कि होली जैसे बड़े त्योहारों के दौरान पुलिसकर्मी लगातार ड्यूटी पर रहते हैं और कानून-व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी निभाते हैं। ऐसे में ड्यूटी के बाद पुलिस परिवार के साथ मिलकर त्योहार मनाने से आपसी भाईचारा और टीम भावना मजबूत होती है।
उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों व जवानों को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जिले में शांति और सौहार्द बनाए रखने में पुलिस टीम ने सराहनीय कार्य किया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *