बारां में कल कलेक्ट्रेट का होगा घेराव:मनरेगा को लेकर कांग्रेस देगी धरना, सरकार की नीतियों का करेगी विरोध

बारां में मनरेगा को बचाने की मांग को लेकर कांग्रेस पार्टी शुक्रवार को कलेक्ट्रेट का घेराव करेगी। इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ता कलेक्टर कार्यालय के बाहर धरना देंगे। साथ ही केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों का विरोध करेंगे। जिला कांग्रेस संगठन महामंत्री कैलाश जैन ने बताया कि शुक्रवार 6 फरवरी को सुबह 11 बजे जिला कांग्रेस कमेटी के बैनर तले यह धरना दिया जाएगा। कांग्रेस का आरोप है कि केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों के कारण मनरेगा योजना कमजोर हो रही है, जिससे ग्रामीणों का रोजगार और आजीविका प्रभावित हो रही है। धरने में नवनियुक्त कांग्रेस जिलाध्यक्ष हंसराज मीणा उदपुरिया, पूर्व केबिनेट मंत्री एवं अंता विधायक प्रमोद जैन भाया, पूर्व जिलाध्यक्ष रामचरण मीणा, जिला प्रमुख उर्मिला जैन भाया, पूर्व विधायक पानाचंद मेघवाल, करण सिंह राठौड़, निर्मला सहरिया सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और जनप्रतिनिधि शामिल होंगे।
कांग्रेस जिलाध्यक्ष हंसराज मीणा ने कहा कि मनरेगा जैसी जनकल्याणकारी योजना को बचाने के लिए कांग्रेस सड़क से सदन तक संघर्ष करेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *