बारां में कैंपस प्लेसमेंट में 310 युवाओं का प्रारंभिक चयन:जिला रोजगार कार्यालय में लगा शिविर, 8 कंपनियों ने लिया भाग

बारां में शुक्रवार को जिला रोजगार कार्यालय परिसर में एक कैंपस प्लेसमेंट शिविर का आयोजन किया गया। जिला प्रशासन और जिला रोजगार कार्यालय ने राजस्थान कौशल रोजगार एवं उद्यमिता विभाग के तत्वावधान में इसे आयोजित किया। शिविर में 310 युवाओं का प्रारंभिक तौर पर नौकरी के लिए चयन किया गया। कुल 447 युवाओं ने शिविर में पंजीकरण कराया। आठ कंपनियों और संस्थाओं ने 343 युवाओं का प्रारंभिक चयन किया, जिनमें से 310 को वैतनिक नौकरी के लिए चुना गया। इसके अतिरिक्त, छह युवाओं को प्रशिक्षण के लिए और 27 युवाओं को स्वरोजगार के लिए रूडसेट संस्थान द्वारा मार्गदर्शन दिया गया। शिविर का उद्घाटन मुख्य आयोजना अधिकारी कैलाशचन्द मीणा, जिला रोजगार अधिकारी राकेश कुमार वर्मा और रूडसेट संस्था के दीपक भारद्वाज ने किया। रोजगार कार्यालय के वरिष्ठ सहायक देवेन्द्र कुमार मीणा ने उपस्थित युवाओं को कंपनियों और रिक्तियों के बारे में जानकारी दी। इसके बाद, विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों ने अपनी कंपनियों, उपलब्ध नौकरियों और प्रशिक्षण के अवसरों के बारे में बताया और साक्षात्कार प्रक्रिया शुरू की। कार्मिक जसवंत सिंह ने राज्य सरकार की मुख्यमंत्री युवा संबल योजना के बारे में जानकारी दी और युवाओं को अधिक से अधिक आवेदन करने के लिए प्रोत्साहित किया। आरएसएलडीसी के मनोज यादव ने कौशल प्रशिक्षण योजनाओं के संबंध में युवाओं को जागरूक किया। इस शिविर में ऑल इंडिया जॉब सॉल्यूशन, ग्रॉफास्ट ऑर्गेनिक डायमंड प्राइवेट लिमिटेड, बीएनएच मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड मुम्बई, एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस, यूनिवर्सल सेम्पो जनरल इंश्योरेंस कम्पनी लिमिटेड, चंबल फर्टिलाइजर्स स्किल इंस्टीट्यूट कोटा, राजकीय आईटीआई और रूडसेट इंस्टीट्यूट जैसी कंपनियों और संस्थाओं ने चयन प्रक्रिया में हिस्सा लिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *