बारां में गांजा के साथ ट्रक ड्राइवर गिरफ्तार:कोटड़ी सुण्डा में दबिश देकर पकड़ा, किराए के मकान में रहता था आरोपी

बारां जिले में मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन नशा विनाश’ के तहत सदर थाना पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने 2 किलो 41 ग्राम अवैध गांजा जब्त कर एक ट्रक ड्राइवर को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान तोरनसिंह उर्फ सोरभ (33) पुत्र मांगीलाल भील के रूप में हुई है। वह मूल रूप से पुरालुहारी, थाना बम्बोरी, जिला गुना (मध्यप्रदेश) का निवासी है और वर्तमान में कोटड़ी सुण्डा, थाना सदर बारां में अमरलाल गुर्जर के मकान में किराए पर रहता था। आरोपी रोड ठेकेदार के पास ट्रक ड्राइवर का काम करता था और इसी की आड़ में गांजा बेचने का धंधा भी चला रहा था। पुलिस टीम ने कोटड़ी सुण्डा क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी को पकड़ा और उसके कब्जे से गांजा बरामद किया। आरोपी के खिलाफ सदर थाना बारां में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की आगे की जांच कोतवाली थाना प्रभारी भजनलाल को सौंपी गई है।
पुलिस आरोपी से गांजा तस्करी के नेटवर्क में शामिल अन्य लोगों के बारे में गहन पूछताछ कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *