बारां में दैनिक भास्कर और ओरिलाइट ग्रुप ने प्रॉपर्टी एक्सपो का आयोजन किया है। दो दिवसीय एक्सपो शनिवार से अस्पताल रोड स्थित धर्मादा धर्मशाला में आयोजित किया जा रहा है। बारां कलेक्टर रोहिताश्व सिंह तोमर और सीएमएचओ डॉ. संपतराज नागर ने एक्सपो का शुभारंभ किया। एक्सपो में कोटा शहर की प्रमुख लोकेशनों में उपलब्ध विभिन्न प्रकार की संपत्तियां शामिल हैं। आवासीय श्रेणी में प्लॉट, फार्म हाउस, फ्लैट और बंगले के साथ-साथ कॉमर्शियल प्रॉपर्टी भी उपलब्ध है। शहर के प्रतिष्ठित रियल एस्टेट बिल्डर्स अपने प्रोजेक्ट्स के साथ एक्सपो में मौजूद हैं। एक्सपो की खास बात यह है कि यहां विभिन्न बैंकों द्वारा ऑन-स्पॉट होम लोन की सुविधा भी प्रदान की जा रही है। यह सुविधा उन लोगों के लिए विशेष रूप से लाभदायक है, जो किराए के मकान से निकलकर अपना खुद का घर खरीदना चाहते हैं। बारां के निवासियों के लिए यह एक्सपो कोटा में रियायती दरों पर प्रॉपर्टी खरीदने का बेहतरीन अवसर प्रदान कर रहा है। शहर के चारों दिशाओं में विकसित हो रही लोकेशनों पर उपलब्ध प्रॉपर्टी के साथ विश्वसनीय बिल्डर्स की उपस्थिति इस एक्सपो को बारां और कोटा के निवासियों के लिए एक महत्वपूर्ण मंच बना रही है। सभी तरह की सुविधाएं मिलती हैं सोसाइटी में
सोसाइटी में पारिवारिक माहौल के साथ सभी सुविधाएं मिलती हैं। इसके अलावा सभी वर्ग के लोगों को जिम, स्विमिंग पुल, बच्चों के खेलने के लिए गार्डन, थियेटर सहित तमाम तरह की सुविधाओं का लाभ भी मिलता है। प्रॉपर्टी एक्सपो में इसी तरह की प्रॉपर्टी आ रही है। कोटा की बेस्ट प्रॉपर्टी के बारे में जान सकेंगे
प्रॉपर्टी एक्सपो में कोटा शहर की एक से बढ़कर एक प्रॉपर्टी के बारे में जानने और समझने का मौका मिल रहा है। इससे आप लोगों को प्रॉपर्टी खरीदना आसान हो जाएगी। यह प्रॉपर्टी काफी सुविधाओं के साथ बेहतरीन लोकेशंस पर मौजूद हैं। अधिक जानकारी के लिए 9772200601 पर संपर्क कर सकते हैं। रियायती दर पर प्रॉपर्टी खरीदने का मिलेगा मौका
प्रॉपर्टी एक्सपो में लोगों को कोटा शहर में रियायती दर पर प्रॉपर्टी खरीदने का यह सुनहरा अक्सर है। लोग कोटा में प्रॉपर्टी की तलाश करते हुए परेशान होते हैं, जबकि आपके शहर में यह प्रॉपर्टी एक्सपो रियायती दर पर प्रॉपर्टी खरीदने का अवसर दे रहा है। इसका लाभ उठाएं।
-अंकित गुप्ता, आकांक्षा ग्रुप एक्सपो में हर तरह की प्रॉपर्टी उपलब्ध
कोटा शहर में विकसित हो रहे लोकेशंस पर प्रॉपर्टी खरीदने का यह सुनहरा अवसर है। आज अनेक लोग ऐसे हैं, जो किराए की जगह खुद के मकान में रहना चाहते हैं। इसके लिए विभिन्न बैंकों से लोन सुविधा भी आसान हो चुकी है। इस एक्सपो में हर तरह की प्रॉपर्टी खरीदी जा सकती है।
-समन्वय पाराशर, ओरिलाइट ग्रुप,


