बारां में भारतीय नववर्ष पर निकलेगी भव्य शोभायात्रा:30 मार्च को होगा आयोजन, समिति की नई कार्यकारिणी की घोषणा

बारां में भारतीय नववर्ष के अवसर पर 30 मार्च को भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस संबंध में भारतीय उत्सव नववर्ष समिति ने गुरुवार को हिंदी प्रचारिणी भवन में बैठक आयोजित की। बैठक में सर्व हिंदू समाज और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। समिति ने इस दौरान नई कार्यकारिणी का गठन किया। जिला कार्यवाह राजेंद्र नागर ने नई टीम की घोषणा की। वैद्य राधेश्याम गर्ग को संरक्षक और मनीष मीना को संयोजक बनाया गया। योगेश शर्मा, प्रतीक मंगल और अरुणा शर्मा को सहसंयोजक नियुक्त किया गया। हेमंत राठौर को प्रचार-प्रसार प्रमुख और हितेश खंडेलवाल को सह प्रचार-प्रसार प्रमुख बनाया गया। पराग टोंग्या को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई। बैठक में तय किया गया कि सभी समाज और संगठन अपने स्तर पर भी नववर्ष से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करेंगे। शोभायात्रा को सफल बनाने के लिए सभी से सुझाव मांगे गए। कार्यक्रम में मातृ शक्ति और बच्चों की भागीदारी पर विशेष जोर दिया गया। समिति का स्थायी कार्यालय हिंदी प्रचारिणी भवन बारां में स्थापित किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *