बारां में 29 सेंटर पर हुई आरएएस प्री परीक्षा:7 हजार 760 में से 4 हजार 745 अभ्यर्थी हुए शामिल, देरी से आने वालों को नहीं दिया प्रवेश

राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा रविवार को आयोजित आरएएस प्री परीक्षा 2024 में कुल पंजीकृत अभ्यर्थियों में से 61.15 प्रतिशत परीक्षा देने पहुंचे। जिले में कुल 29 सेंटर पर परीक्षा हुई। इनमें 23 केंद्र बारां जिला मुख्यालय पर और 6 केंद्र अंता में बनाए गए थे। परीक्षा जिला समन्वयक एवं एडीएम दिवांशु शर्मा ने बताया कि आरएएस प्री परीक्षा 2024 के लिए 7,760 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 4,745 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 3,015 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए, जिसमें परीक्षार्थियों की आईडी की गहन जांच की गई। परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले प्रवेश बंद कर दिया गया था। इस कारण सुबह से ही अभ्यर्थियों का परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने का क्रम शुरू हो गया। कुछ विद्यार्थी जो देर से पहुंचे, उन्हें परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया गया। प्रशासन ने परीक्षा की निष्पक्षता और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कड़े प्रबंध किए, जिससे परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *