बारां: NH-27 पर अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर:एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर घायल; जांच में जुटी पुलिस

बारां में नेशनल हाईवे 27 पर शुक्रवार रात एक सड़क दुर्घटना हुई। फतेहपुर टोल प्लाजा के पास एक अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। अस्पताल चौकी कॉन्स्टेबल कलवाराम ने बताया कि दुर्घटना में भंवरगढ़ निवासी हेमराज (32) पुत्र बाबूलाल सहरिया और कपिल (25) पुत्र सत्यनारायण शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें एम्बुलेंस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद कपिल को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल हेमराज को प्राथमिक उपचार के बाद कोटा रेफर किया गया है। पुलिस ने मृतक का शव मॉर्च्युरी में रखवाया है। पुलिस के अनुसार, दोनों युवक बाइक से कोटा गए थे और वहां से लौटते समय यह हादसा हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *