बारातियों से भरी पिकअप तीन बार पलटकर खेत में घुसी, 35 घायल, 4 गंभीर

पेण्ड्रा | मरवाही ब्लॉक के ग्राम धरहर में बुधवार को सड़क हादसा हो गया। बारातियों से खचाखच भरी एक तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर तीन बार पलटी मारते हुए खेत में जा घुसी। इस दुर्घटना में 35 लोग घायल हुए हैं, जिनमें से 4 की हालत गंभीर बनी हुई है। जानकारी के अनुसार, पिकअप वाहन (जिसमें 40 से अधिक लोग सवार थे) ग्राम बंधौरी से बारात लेकर बरौर जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, पिकअप का चालक शराब के नशे में चूर था और वाहन को लापरवाही से चला रहा था। धरहर गांव के पास मोड़ पर चालक ने नियंत्रण खो दिया और पिकअप पलट गई। हादसे के बाद मौके स्थानीय ग्रामीणों की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। जिला अस्पताल में 22 घायलों को लाया गया है। सिविल सर्जन देवेंद्र पैकरा ने बताया कि 4 घायलों की स्थिति चिंताजनक है। इनमें से 2 के सिर पर गंभीर चोट आई है, जबकि 2 अन्य का जबड़ा और गर्दन टूट गई है। मरवाही अस्पताल में शेष अन्य घायलों का उपचार मरवाही के स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *