बारात में नहीं गया तो काका पर तलवार से हमला:घायल ने दूल्हे व परिजनों पर लगाया आरोप, कहासुनी के बाद किया वार

पाली में बारात में जाने से मना करने पर दूल्हे ने अपने ही काका के सिर पर तलवार से वार कर दिया। मामूली कहासुनी के बाद गुस्साए दूल्हे ने आवेश में आकर हमला कर दिया, जिससे काका लहूलुहान हो गया। घायल को तत्काल हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां उसका इलाज जारी है। मामला सदर थाना क्षेत्र के गिरादड़ा गांव का है। गिरादड़ा गांव की घटना, बारात जोधपुर के कांकाणी जानी थी जानकारी के अनुसार, प्रभूराम (35) पुत्र चेनाराम के भाई के बेटे की शादी थी। रविवार को बारात जोधपुर जिले के कांकाणी के लिए रवाना हो रही थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों भाइयों के बीच कहासुनी हो गई। बताया जा रहा है कि विवाद के बाद प्रभुराम ने बारात में जाने से इंकार कर दिया। इसी बात से नाराज होकर दूल्हा आवेश में आ गया और उसने अपने काका पर तलवार से हमला कर दिया। तलवार का वार सीधे सिर पर लगा, जिससे प्रभुराम गंभीर रूप से घायल हो गया। बांगड़ हॉस्पिटल में भर्ती, इलाज जारी घटना के बाद परिजन घायल प्रभुराम को देर शाम पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें भर्ती कर लिया। फिलहाल उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। पत्नी का आरोप – सभी ने मिलकर किया हमला घायल की पत्नी केलम देवी ने आरोप लगाया कि उसके पति ने केवल नाराजगी में बारात में जाने से मना किया था। इसी बात से गुस्साए दूल्हे सहित अन्य परिजनों ने मिलकर उन पर हमला कर दिया। केलम देवी ने कहा – मेरे पति का क्या कसूर था? अगर तलवार का वार थोड़ा और गहरा होता तो उनकी जान भी जा सकती थी। पुलिस कर रही जांच घटना की सूचना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पीड़ित पक्ष ने दूल्हे सहित अन्य परिजनों पर हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *