बारात में फायरिंग, फोटोशूट कर रहे युवकों को लगी गोलियां:भोपाल के रहने वाले हैं चारों घायल, दो की हालत गंभीर

रायसेन में एक शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग की घटना सामने आई है, जिसमें चार युवक घायल हो गए। यह घटना गुरुवार रात करीब 10:30 बजे सागर रोड स्थित एक गार्डन के बाहर हुई। भोपाल से आई बारात का स्वागत किया जा रहा था। इसी दौरान अचानक बंदूक का ट्रिगर दब गया। बारात के स्वागत में चली गोली जानकारी के अनुसार रायसेन निवासी हेमलता कन्हैयालाल पीपरोलिया की बेटी पल्लवी की शादी मोहित के साथ हो रही थी। जैसे ही बारात गार्डन के मुख्य गेट पर पहुंची, वहां मौजूद एक व्यक्ति ने खुशी में फायर करने के लिए बंदूक नीचे की ओर की। इसी दौरान अचानक ट्रिगर दब गया और गोली चल गई। छर्रे चार युवकों को लगे फायरिंग के दौरान निकले छर्रे पास में फोटोशूट कर रहे और नाच रहे चार युवकों को जा लगे। घायलों की पहचान अतुल धाकड़, पवन चौरसिया, सौरभ भारतोले (फोटोग्राफर) और अनिमेष कुशवाह के रूप में हुई है। सभी घायल भोपाल के रहने वाले बताए जा रहे हैं। दो युवकों को गंभीर चोट घटना के बाद सभी घायलों को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने बताया कि दो युवकों को गंभीर चोटें आई हैं। एक युवक की जांघ में छर्रे लगे हैं, जबकि दूसरे युवक के पैर के पंजे में गंभीर चोट आई है। दो अन्य घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए भोपाल भेज दिया गया। हर्ष फायर करने वाला व्यक्ति घटना के बाद मौके से फरार हो गया। रायसेन पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *