बारियातू | प्रखंड मुख्यालय से चार कांवरिया ग्रुप बाबा नगरी देवघर के लिए सुरक्षित वाहन से रवाना हुए। सभी ने श्रीरामजानकी मंदिर, बजरंग बली मंदिर और देवी मंडप में माथा टेककर यात्रा की शुरुआत की। जत्था बोधगया, राजगीर होते हुए सुल्तानगंज पहुंचेगा। वहां से पैदल यात्रा कर बाबा बैद्यनाथ को जल अर्पित करेंगे। इसके बाद बासुकीनाथ और तपोवन पहाड़ का दर्शन भी करेंगे। यात्रा में अमन कुमार, निक्सन कुमार, मनोज प्रसाद,नागेंद्र कुमार,उमंग कुमार, मनोज प्रसाद, राकेश प्रसाद, दयानंद प्रसाद, अभय कुमार सहित कई श्रद्धालु शामिल हैं। भास्कर न्यूज | महुआडांड़ प्रखंड से सावन के पवित्र महीने में कांवरियों का जत्था बाबा नगरी देवघर के लिए रवाना हुआ। कांवरियों ने बोलबम के जयकारों के साथ अपनी यात्रा शुरू की, जिससे पूरा क्षेत्र भक्ति और उत्साह से गूंज उठा। यह जत्था बाबा बैद्यनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के लिए उत्साहित है, जो सावन मास में विशेष महत्व रखता है। यात्रा शुरू करने से पहले कांवरियों ने महुआडांड़ के प्रमुख मंदिरों, दुर्गा मंदिर और शिव मंदिर में माथा टेका और भगवान का आशीर्वाद प्राप्त किया। लोगों ने परिवार की समृद्धि और जिले में अमन-चैन की कामना की। जत्था बोधगया और राजगीर के रास्ते सुल्तानगंज पहुंचेगा, जहां से गंगा जल लेकर पैदल यात्रा शुरू होगी। सुल्तानगंज से बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर तक की यह पैदल यात्रा श्रद्धालुओं की आस्था और समर्पण का प्रतीक है। इसके अलावा, कांवरियों का यह जत्था बाबा बैद्यनाथ के दर्शन और जलाभिषेक के बाद बासुकीनाथ मंदिर और तपोवन पहाड़ का भी दर्शन करेगा। जत्थे में शामिल प्रमुख श्रद्धालुओं में डीलर संघ अध्यक्ष रोहित कुमार मंगल, दीपक, सुमंत और शौभिक सहित कई अन्य भक्त शामिल हैं। सभी कांवरियों ने इस यात्रा के लिए विशेष तैयारियां की हैं और पूरी श्रद्धा के साथ बाबा बैद्यनाथ के चरणों में जल अर्पित करने के लिए उत्साहित हैं। स्थानीय लोगों ने कांवरियों के इस जत्थे का उत्साहवर्धन किया और उनकी यात्रा की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी। कांवरिया जत्थे का।


