बारिश और ओले के बाद नजर आया घना कोहरा:सवाई माधोपुर में आगामी एक दो सप्ताह तक पड़ेगी तेज सर्दी

सवाई माधोपुर में बुधवार सुबह यहां घना कोहरा छाया रहा। घने कोहरे के चलते यहां यहां पर विजिबिलिटी भी कम हुई है। यहां विजिबिलिटी घटकर करीब 50 मीटर तक रह गई। इस दौरान सड़कों पर वाहनों की आवाजाही कम ही देखने को मिली। सवाई माधोपुर के कई इलाकों में मंगलवार शाम को ओलावृष्टि और बारिश देखी गई थी। यहां करीब 15 मिनट तक बारिश हुई थी। यहां मंगलवार को पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहने से न्यूनतम तापमान 13 डिग्री पर पहुंच गया। सप्ताहभर तक इस तरह तापमान में उतार चढ़ाव सवाई माधोपुर में मंगलवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां सोमवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले रविवार को यहां अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।शनिवार को अधिकतम तापमान 18 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।यहां शुक्रवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गुरुवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आगामी दिनों में मौसम का मिजाज सवाई माधोपुर बारिश और ओलावृष्टि के बाद बुधवार सुबह कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग की ओर से यहां आगामी एक दो सप्ताह तक तेज सर्दी पड़ने की संभावना है। इस‌ दौरान यहां न्यूनतम तापमान में भी गिरावट दर्ज होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *