बारिश के कारण नहीं हुए चार पहिया वाहनों के टेस्ट, ट्रैक पर भी भरा पानी

भास्कर न्यूज | जालंधर ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक पर सोमवार को लाइसेंस का काम करवाने पहुंचे एप्लीकेंट को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। बारिश के कारण सीसीटीवी कैमरे और सर्वर डाउन होने के कारण बिना टेस्ट के ही लोगों को वापस लौटना पड़ा। चार पहिया वाहनों का टेस्ट नहीं हुआ जबकि दो पहिया वाहनों के ही टेस्ट मुकम्मल हुए। चार पहिया वाहनों को अब दोबारा से टेस्ट देने के लिए आना पड़ेगा। ड्राइविंग टैस्ट ट्रैक पर सुबह से शाम तक लोगों की भीड़ परेशान रही। वहीं दूसरी तरफ फोटो करवाने के लिए भी कार्यालय के अंदर लंबी लाइनों में लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा, एक ही मुलाजिम ड्यूटी पर रहा जबकि एक मुलाजिम के छुट्टी पर होने से भी काम प्रभावित रहा। इंटरनेशनल ड्राइविंग लाइसेंस और डीएल एब्सट्रैक्ट वालों को भी बिना काम करवाए ही लौटना पड़ा। पिछले कई हफ्तों से ड्राइविंग टैस्ट ट्रैक पर लगातार लोग परेशान हो रहे हैं। पिछले हफ्तों कागज और प्रिंटर की कमी से भी लोग परेशान दिखे। सोमवार को बारिश के कारण ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक के अंदर पानी भी भरा रहा। हैरानी की बात है कि एक तरफ ऑनलाइन सर्विस को बढ़ावा दिया जा रहा है लेकिन दूसरी तरफ हलकी सी बारिश के कारण भी ड्राइविंग टैस्ट ट्रैक पर कैमरों में तकनीकी खामी और सर्वर डाउन होना आम बात होता जा रहा है। पब्लिक इससे लगातार परेशान है क्योंकि अगर उन्हें बिना काम के वापिस लौटना पड़ता है तो दोबारा से फिर अपॉइंटमेंट लेकर पहुंचना पड़ता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *