बारिश के बाद कोहरे का असर, ठंड ने ठिठुराया:100 मीटर विजिबिलिटी से यातायात बाधित, 5​ डिग्री पहुंचा न्यूनतम पारा

बूंदी में दो दिन पहले हुई बरसात के बाद सोमवार को घने कोहरे का असर देखा जा रहा है। बूंदी, लाखेरी, केशोरायपाटन, नैनवां इलाके में कोहरे के चलते विजिबिलिटी सौ मीटर तक रह गई है। कोहरे के चलते सर्दी का भी असर बढ़ा है। तापमान में भी गिरावट आई है। बूंदी जिले में बारिश का दौर थमने के साथ ही जिलेभर में सर्दी व तेज कोहरे का असर बढा है। विजिबिलिटी 100 मीटर रह गई है। जिले के नैनवां, लाखेरी, केशोरायपाटन, हिंडोली सहित कई शहरों में रात का तापमान 5 डिग्री तक गिर गया। सर्दी के साथ ही गलन भी बढ़ी है। जिले में इसी तरह सर्दी एक दो दिन और रहने व तापमान गिरने की संभावना बताई जा रही है। वेदर एक्सपर्ट के मुताबिक आने वाले चार-पांच दिन बाद तापमान में बढ़ोतरी होगी। वहीं, आसमान में बादल छाए रहेंगे। बूंदी जिले में अधिकतम तापमान 20 डिग्री व न्यूनतम तापमान 5 डिग्री रहा है। वहीं, 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। बूंदी में वेस्टर्न डिस्टरबेंस से मौसम में बदलाव देखा गया था। फिलहाल यहां सोमवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। वहीं, पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में चार डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। रविवार को यहां अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इससे पहले शनिवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, शुक्रवार को यहां अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि गुरुवार को अधिकतम तापमान 23 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बूंदी में एक सप्ताह से पारा डबल डिजिट में ही बना हुआ है। कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना
मौसम विभाग की ओर से सोमवार को बूंदी में घना कोहरा छाया रहा। मौसम विभाग के अनुसार बादलों और बारिश के बाद यहां कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *