बारिश थमने से राहत: दिनभर खिली धूप

भास्कर न्यूज | अंबिकापुर मौसम में बदलाव से सप्ताहभर से हो रही बारिश से शहर सहित संभाग में थोड़ी राहत मिली। सोमवार को धूप छांव के बीच हल्के बादल छाए रहे लेकिन बारिश नहीं हुई। धूप ने लोगों को राहत महसूस की और जनजीवन सामान्य होता नजर आया। शहर सहित आसपास के इलाके में जून से अब तक 576 मिमी बारिश हो चुकी है। यानी सीजन की कुल बारिश का करीब 45 फीसदी कोटा पूरा हो गया है। बारिश से नदी नाले अभी उफान पर हैं। पानी का बहाव तेज है। हालांकि अब पुल पुलिए से पानी ऊपर नहीं बह रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अभी कुछ राहत मिली है लेकिन बंगाल की खाड़ी में बने सिस्टम के आगे बढ़ने व द्रोणिका सामान्य स्थिति में रहने से संभाग में एक दो दिन बाद फिर बारिश की संभावना बनी हुई है। पिछले दिनों बना सिस्टम अब आगे बढ़ गया है। इससे सरगुजा संभाग में सोमवार को बारिश नहीं हुई। हालांकि द्रोणिका अभी भी सामान्य स्थिति में है। बंगाल की खाड़ी में एक नया कम दाब का क्षेत्र बना है जो आगे बढ़ रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *