बारिश में बिजली से सतर्क रहें, टूटे हुए तार को न छुएं

कवर्धा| बारिश का मौसम आते ही बिजली से जुड़ी दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ जाती है। गीले वातावरण में बिजली पोल, ट्रांसफार्मर, एचटी लाइन व घर अंदर मौजूद उपकरण में करंट प्रवाहित होने की घटनाएं गंभीर परिणाम ला सकती हैं। इसे ध्यान में रखते हुए अधीक्षण अभियंता जीत घोष ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस मौसम में अतिरिक्त सतर्कता बरते व बिजली से जुड़ी किसी भी अनहोनी से बचने के लिए कंपनी द्वारा जारी निर्देशों का पालन करें। थोड़ी सी असावधानी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। कहीं भी टूटे या क्षतिग्रस्त तार अथवा उपकरण दिखें तो उसे न छुएं, बल्कि कंपनी के टोल फ्री नंबर 1912, मोर बिजली एप या निकटतम बिजली वितरण केंद्र या जोन कार्यालय को इसकी सूचना दें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *