अमृतसर| वीरवार को शहर में बारिश कहीं राहत तो कही आफत बन बरसी। बारिश होने से सड़कों पर जलभराव हो गया। इस दौरान पंजाब रोडवेज की वर्कशॉप में पानी भर गया। यहां तक कि बस स्टैंड में भी पानी भर गया। दूसरी तरफ वीरवार सुबह 11 बजे जीटी रोड पर हलकी बारिश के दौरान कुछ वाहन चालक छाता लेकर जाते हुए दिखई दिए। इसके साथ शहर की कई सड़कें पानी में डूबी रही। वहीं जलभराव से राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। वहीं जहां पानी जमा होने से परेशानी हुई । फोटो -सुनील कुमार


