बारिश से बिजली गुल आज भी 5 घंटे कट

शुक्रवार को हुई मूसलाधार बारिश ने पावरकॉम के बुनियादी ढांचे को बुरी तरह झकझोर कर रख दिया है। बारिश के कारण पैदा हुए तकनीकी फॉल्ट्स का असर शनिवार को दूसरे दिन भी देखने को मिला, जिससे शहर के कई प्रमुख इलाकों में दोपहर 1 बजे तक बिजली बंद रही। 24 घंटों में पावरकॉम के पास शिकायतों का आंकड़ा 2000 के पार पहुंच गया है। रविवार सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक लेदर कॉम्प्लेक्स और करतारपुर रोड से सटे इलाकों में जरूरी मेंटेनेंस के लिए बिजली बंद रहेगी। लोग रविवार को बिजली संबंधित कामों को सुबह 10 बजे से पहले ही निपटा लें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *