बारिश से रबी की फसलों को मिला फायदा:ठंडी हवाओं ने ठिठुराया, 13.7 डिग्री पहुंचा न्यूनतम पारा

धौलपुर जिले में सर्दी का दौर लगातार जारी हैं। बीती रात आए तूफ़ान के बाद शनिवार रात भी रिमझिम बारिश का दौर जारी रहा। जिले की कई इलाकों में हुई हल्की बरसात से रबी की फसलों को फायदा हुआ है। पिछले 6 दिनों से जिले में बादल अपना डेरा जमाए हुए हैं। जिससे जिले के तापमान में भी गिरावट आई है। रविवार को धौलपुर जिले का न्यूनतम तापमान 13.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया हैं। जो शनिवार के मुकाबले .06 डिग्री कम है। बीते रोज धौलपुर जिले का अधिकतम तापमान 23.4 और न्यूनतम तापमान 14.3 डिग्री दर्द किया गया था। जिसके मुकाबले पिछले 24 घंटे में चली सर्द हवाओं और बादलों की वजह से तापमान में गिरावट आई हैं। जिले में हुई बारिश की वजह से अधिकतम तापमान 20.4 डिग्री दर्ज किया गया हैं। सर्द हवाओं के चलते रविवार सुबह लोग अलाव जलाकर नजर आए। वहीं, रोजमर्रा के काम के लिए निकले लोग भी गर्म कपड़े पहनकर ही घरों से बाहर निकले। मौसम विभाग में पूर्व में ही धौलपुर जिले में बारिश की चेतावनी देते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया था। जिसके बाद बीते रोज आए तूफान के बाद भी हल्की बारिश का दौर देर रात को जारी रहा। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में और अधिक सर्दी का एहसास होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *