भास्कर न्यूज | जालंधर बारिश के कारण इकहरी पुली में सीवर का पानी भर गया है जिससे वाहन चालकों का अवागमन बाधित हो गया है। मजबूरी में लोग अड्डा होशियारपुर से होकर निकल रहे हैं। लम्मा पिंड निगम वर्कशॉप के सामने क्षतिग्रस्त सड़क पर कीचड़ होने से वाहन चालक परेशान है। मानसून की बारिश ने निगम की तैयारियों की पोल खोलकर रख दी है। सिटी में डी-सिल्टिंग और रोड गलियों की सफाई नहीं होने से पानी का निकासी बंद हैं। हालत इतने खराब हैं कि क्षतिग्रस्त सड़क पर ई-रिक्शा चालक हादसे का शिकार हो रहे हैं। लम्मा पिंड चौक की सर्विस रोड पर अभी भी पानी भरा है। यहां व्यवस्था से परेशान रवि कुमार ने कहा कि बारिश होने से मेन सड़क पर कीचड़ फैल गया है। इसी तरह पठानकोट चौक की सर्विस रोड पर पानी भरा है। स्थानी निवासी संजीव कुमार ने कहा िक सर्विस रोड पर पानी भरने से वाहन चालकों के साथ हादसों का खतरा भी बना है।


