बारिश से 57 दिनों में खरखरा का जलस्तर 26.40 फीट बढ़ा

भास्कर न्यूज | बालोद कैचमेंट एरिया में अच्छी बारिश होने से बीएसपी व जिले के लिए महत्वपूर्ण खरखरा बांध का जलस्तर बढ़ते क्रम पर है। सिंचाई विभाग के अनुसार खरखरा में वर्तमान में 28.40 फीट पानी है। जो कुलभराव क्षमता का 92.03% है। यहां का कुल जलभराव क्षमता 30 फीट है। इस लिहाज से 1.60 फीट पानी भरने के बाद ओवरफ्लो की स्थिति बनेगी। विभाग के अनुसार 2 जून को मात्र दो फीट पानी भरा था। इस लिहाज से तब से अब तक 57 दिन में जलस्तर में 26.40 फीट का इजाफा हुआ है। जो शुभ संकेत है। कैचमेंट एरिया के दायरे में बालोद जिले के अलावा अन्य जिले में बारिश होने के बाद नदी, नालों से पानी खरखरा में पहुंचता है। कैचमेंट एरिया में 898 मिमी बारिश हो चुकी है। मौसम विभाग ने भादो के बचे दिनों में भी हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान लगाया है। विभाग के अनुसार आगे अच्छी बारिश होने से चारों बांध में ओवरफ्लो की स्थिति बन सकती है। तांदुला बांध का जलस्तर 24 घंटे में ​सिर्फ 0.10 फीट बढ़ा पिछले 24 घंटे में तांदुला बांध का जलस्तर 0.10 फीट बढ़ा है। वर्तमान में 36.70 फीट पानी भरा है। जो कुल जलभराव क्षमता का 91.76% है। कुल जलभराव क्षमता 38.50 फीट है। इस लिहाज से 1.80 फीट पानी भरने के बाद ओवरफ्लो की स्थिति बनेगी। गोंदली में 30.20 फीट पानी भरा है। जो कुल जलभराव क्षमता का 79.07% है। यहां का कुल जलभराव क्षमता 34.10 फीट है। इस लिहाज से 3.90 फीट पानी भरने के बाद ओवरफ्लो की स्थिति बनेगी। मटियामोती बांध में वर्तमान में 89.76% पानी भरा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *