बार एसोसिएशन बीकानेर के अध्यक्ष पद का चुनाव 12 दिसम्बर को होंगे। इसके लिए दो हजार दो सौ से ज्यादा एडवोकेट वोट देंगे। इसके लिए 5 अधिवक्ताओं ने अध्यक्ष पद की उम्मीदवारी पेश की, जिसमें एक ने बुधवार को नाम वापस ले लिया। इसके बाद चार उम्मीदवार मैदान में रह गए हैं। उधर, प्रचार के लिए दावेदारों ने अपने चुनाव कार्यालय बना लिए हैं और दिनभर अदालतों में प्रचार जोरों पर चल रहा है। अध्यक्ष पद के लिए पूर्व अध्यक्ष अजय पुरोहित सहित एडवोकेट हनुमान प्रसाद शर्मा, तेज करण सिह राठौड़, सुखाराम मेघवाल एवं सकिना बानो ने उम्मीदवारी पेश की है। बुधवार को दोपहर दो बजे तक उम्मीदवारों के नाम वापस लेने की अंतिम तिथि थी। जिसमें एडवोकेट हनुमान प्रसाद शर्मा ने अपना नामांकन विदड्रा कर लिया। अब अध्यक्ष पद के लिए चार प्रत्याशी मैदान में है। चुनाव कमेटी के अनुसार बार एसोसिएशन में अध्यक्ष पद चुनाव 2025-26 हेतु कुल मतदाता 2296 अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकेंगे। उक्त मतदाता सूचि आज दिनांक 10.12.2025 को सांय 4.00 बजे बाद प्रकाशित कर दी गई है, इसी अन्तिम मतदाता सूची के अनुसार ही दिनांक 12.12.2025 को मतदान होगा। ये रहेगा चुनाव कार्यक्रम


