जांजगीर | महिला और बाल विकास विभाग के तहत संचालित बालगृह (बालक) नैला के बच्चों के लिए हरि लीला चेरिटेबल ट्रस्ट, बनारी ने प्रेरणादायी पहल की। ट्रस्ट के सहयोग से बच्चों को देशभक्ति पर आधारित फिल्म ‘बॉर्डर-2’ मेट्रो सिनेमा हॉल जांजगीर में दिखाई गई। बच्चों के लिए स्वल्पाहार की व्यवस्था भी की गई। इस कार्यक्रम ने बच्चों को मनोरंजन के साथ राष्ट्रप्रेम और सामाजिक जुड़ाव का संदेश दिया। ट्रस्ट के ट्रस्टी और भाजपा नेता अमर सुल्तानिया ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में देशभक्ति, अनुशासन और सेवा की भावना को मजबूत करना है। कार्यक्रम में बाल कल्याण समिति के सदस्य अनुराधा शुक्ला, देव बर्मन और आद्विक शुक्ला उपस्थित रहे। उनके समन्वय में 26 बच्चों के साथ बालगृह के 14 कर्मचारी केयर टेकर पुकराम पटेल, विनोद तिर्की, पैरामेडिकल स्टाफ चमन पाटले, अकाउंटेंट नेतराम पटेल, काउंसलर दिलेश्वर प्रसाद, योग शिक्षक सूरज सिंह, शिक्षक प्रदीप कुमार, नरेंद्र यादव व अन्य शामिल हुए।


