बालाघाट के गैलेक्सी नगपुरे डिप्टी कलेक्टर बने:स्कूल में एवरेज स्टूडेंट रहे, दूसरे प्रयास में मिली सफलता; डीयू से बीएससी ऑनर्स किया

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग की परीक्षा में बालाघाट के बगदर्रा निवासी गैलेक्सी नगपुरे ने डिप्टी कलेक्टर के पद पर चयनित होकर अपने परिवार और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनके घर वापस लौटने पर मंगलवार को स्थानीय लोगों ने ढोल-नगाड़ों और पुष्पमालाओं से भव्य स्वागत किया। स्कूल में एवरेज छात्र रहे गैलेक्सी गैलेक्सी की सफलता की कहानी प्रेरणादायक है। स्कूली शिक्षा के दौरान एक सामान्य विद्यार्थी रहे गैलेक्सी ने हायर सेकेंडरी में अपने शिक्षक राहंगडाले के मार्गदर्शन से उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जिससे उन्हें दिल्ली के प्रतिष्ठित हिंदू कॉलेज में रसायन विज्ञान में बीएससी ऑनर्स करने का अवसर मिला। बड़े भाई ने तैयारी में की मदद उनकी इस सफलता में परिवार का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इंफोसिस में कार्यरत बड़े भाई यूनिक नगपुरे ने नोट्स और अध्ययन सामग्री में मदद की, जबकि माध्यमिक शिक्षक पिता भूपसिंह नगपुरे का निरंतर मार्गदर्शन मिलता रहा। सिविल सेवा की तैयारी से पहले भविष्य सुरक्षित करें पहले प्रयास में इंटरव्यू तक पहुंचने के बावजूद असफल रहे गैलेक्सी ने हार नहीं मानी। अपनी कमियों को पहचान कर उन्होंने दूसरे प्रयास में कड़ी मेहनत की और सफलता हासिल की। युवाओं को सलाह देते हुए उन्होंने कहा कि सिविल सेवा की तैयारी से पहले अपना भविष्य सुरक्षित करें, क्योंकि इस परीक्षा में सफलता दर कम होती है। उन्होंने ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से पढ़ाई की और सीखने का कोई भी अवसर नहीं छोड़ा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *