बालाघाट के हॉकी टूर्नामेंट में गोल विवाद, सेमीफाइनल रुका:भोपाल-रायसेन मैच में विवाद; दूसरा सेमीफाइनल अब कल होगा

बालाघाट में स्वर्गीय दीवान बहादुर एमएम मुलना साहब की स्मृति में आयोजित स्टेट महिला हॉकी टूर्नामेंट के पहले सेमीफाइनल में गोल को लेकर विवाद हो गया। भोपाल और रायसेन के बीच हुए इस मैच में विवाद के कारण दूसरा सेमीफाइनल नहीं खेला जा सका, जिसे अब शुक्रवार सुबह आयोजित किया जाएगा। तीसरे गोल से विवाद हुआ विवाद भोपाल के तीसरे गोल को लेकर था। रायसेन ने तीन गोल किए थे, जबकि भोपाल दो गोल ही कर सकी थी। भोपाल का दावा था कि उनके खिलाड़ी की स्टिक से गोल हुआ है और अंपायर ने इसे मान्य भी किया था। हालांकि, दूसरे अंपायर ने इस गोल को नकार दिया, क्योंकि यह डी के बाहर से किया गया था। विवाद के बाद भोपाल की टीम काफी देर तक मैदान में डटी रही। कोच के आक्रामक तेवरों के कारण स्थिति तनावपूर्ण हो गई। टेक्निकल डेस्क और टूर्नामेंट कमेटी ने अंततः रायसेन के पक्ष में फैसला सुनाया, जिससे रायसेन ने 3-2 से जीत दर्ज कर फाइनल में प्रवेश किया। इस विवाद के चलते जबलपुर और मंदसौर के बीच खेला जाने वाला दूसरा सेमीफाइनल मैच रद्द कर दिया गया। यह मैच अब शुक्रवार सुबह खेला जाएगा। टूर्नामेंट का फाइनल दोपहर 3 बजे से होगा। इन्होंने सुलझाया विवाद हॉकी मध्यप्रदेश के प्रतिनिधि विजय वर्मा ने बताया कि विवाद को सुलझा लिया गया है और टेक्निकल टीम ने रायसेन को विजयी घोषित किया है। रायसेन अब कल सुबह होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता के साथ फाइनल में खिताबी भिड़ंत करेगा। यह टूर्नामेंट 4 जनवरी से शहीद चंद्रशेखर एस्टोटर्फ मैदान में खेला जा रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *