बालाघाट पुलिस ने साल में 1.10 करोड़ के मोबाइल लौटाए:अंतिम दिन 34 लाख के 170 गुम फोन धारकों को वापस किए

बालाघाट पुलिस ने साल के अंतिम दिन 31 दिसंबर को 170 गुम मोबाइल फोन उनके मालिकों को लौटाए। इन मोबाइलों की अनुमानित कीमत 34 लाख रुपये है। पुलिस ने इस साल कुल 1 करोड़ 10 लाख रुपये मूल्य के गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके धारकों को सौंपे हैं। बालाघाट साइबर पुलिस ने CEIR (सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) पोर्टल की मदद से इन गुम हुए मोबाइलों का पता लगाया। साइबर सेल ने विभिन्न स्थानों से इन फोनों को बरामद किया। बुधवार को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमित्त उपाध्याय ने विधिवत प्रक्रिया के बाद मोबाइल धारकों को उनके फोन सौंपे। इस दौरान सीएसपी वैशाली सिंह कराहलिया, थाना प्रभारी कामेश धुमकेती और साइबर सेल प्रभारी अभिलाष मिश्रा भी उपस्थित थे। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक निमित्त उपाध्याय ने बताया कि साइबर पुलिस ने CEIR पोर्टल की सहायता से 170 गुम मोबाइल फोन बरामद किए हैं। इनकी कुल अनुमानित कीमत लगभग 34 लाख रुपये है। इस अवसर पर 40 आवेदकों को उनके मोबाइल फोन सौंपे गए। उपाध्याय ने यह भी बताया कि CEIR पोर्टल आधुनिक तकनीक का उपयोग कर गुम हुए मोबाइल फोन खोजने का एक प्रभावी माध्यम है। नागरिक ceir.gov.in पर, मोबाइल के ट्रैकर सिस्टम के माध्यम से, या साइबर पुलिस हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करके गुम हुए मोबाइल की सूचना दे सकते हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि मोबाइल गुम होने की स्थिति में घबराएं नहीं। तुरंत नजदीकी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराएं और CEIR पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज करें। इस अभियान में साइबर सेल प्रभारी अभिलाष मिश्रा, आरक्षक मेघा तिवारी, चांदनी शांडिल्य, शिखा मिसारे सहित जिले के विभिन्न थानों के कर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *