बालाघाट में मंगलवार को राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस और उपभोक्ता संरक्षण समिति का शपथ ग्रहण कार्यक्रम, जिले के अग्रणी पीएमश्री जटाशंकर त्रिवेदी स्नातकोत्तर महाविद्यालय में किया गया। दोपहर 2 बजे से प्रारंभ कार्यक्रम देर शाम 6 बजे तक चला। कार्यक्रम में वक्ताओं ने उपभोक्ता संरक्षण को लेकर कहा कि उपभोक्ताओं को, जागरूक होने की जरूरत है। उपभोक्ता आयोग के न्यायिक सदस्य डॉ. महेश चांडक ने कहा कि उपभोक्ताओं के शोषण, उसे रोकने और उसमें अंकुश लगाने और न्यायिक कार्यवाही के लिए उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम बनाया गया है। जिसे बने हुए कई दशक हो गए है लेकिन अभी भी लोगों में जागरूकता का आभाव है। कार्यक्रम में उपभोक्ता आयोग के न्यायिक सदस्य डॉ. चांडक, महाविद्यालय प्राचार्य पीआर चंदेलकर, उपभोक्ता आयोग न्यायिक सदस्य हर्षा डोहरे, नगरपालिका अध्यक्ष भारती ठाकुर, उपभोक्ता संरक्षण समिति संरक्षक लोचनसिंह देशमुख और सुरजीतसिंघ छाबड़ा, हम फाउंडेशन अध्यक्ष मो. युनुस खान, योग आयोग अध्यक्ष तपेश असाटी के साथ ही मंच पर समिति अध्यक्ष संतोष असाटी और महामंत्री भीवाजी उके मंचासीन थे। उपभोक्ता संरक्षण समिति अध्यक्ष संतोष असाटी ने बताया कि उपभोक्ता संरक्षण समिति दो दशक से भी ज्यादा समय से जिले में काम कर रही है और लगातार उपभोक्ताओं को उनके अधिकार के बारे में जागरूक कर रही है। इस नए कार्यकाल में समिति गांव-गांव में उपभोक्ता के अधिकारों और उनके संरक्षण को लेकर लोगों को जागरूक करेगी। मंच संचालन समिति सदस्य एलडी मेश्राम और प्रतिभा कांबले ने किया। अतिथियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। समिति सदस्यों को दिलाई शपथ राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस पर नवगठित उपभोक्ता संरक्षण समिति अध्यक्ष संतोष असाटी, उपाध्यक्ष हरिराम सावलानी, मंजुला तिवारी, कोषाध्यक्ष शिवशंकर तिवारी, महामंत्री भिवाजी उके, मंत्री संतोष जैन, एड. संदीप नेमा, प्रतिमा कांबले, कार्यकारिणी सदस्य शोभारानी पिल्लई, देवराज शर्मा, सुभाष गुप्ता, सुरेश रंगलानी, गोपालप्रसाद श्रीवास्तव, प्रकाश मेश्राम, एल.डी. मेश्राम, मेघनाथ रामटेके, सुरेश टांक, थानीराम कटरे, एड. वीणा डोंगरे, एड. जितेन्द्र जैन, ओमप्रकाश भारती, हीरासिंघ भाटिया, सूरजलाल गौतम, सरिता पिल्लई और मोनिल जैन को शपथ दिलाई गई।


