बालाघाट में खड़े डंपर से बाइक सवार टकराया:इलाज के दौरान युवक की मौत, मेले से लौटते समय हुआ हादसा

बालाघाट में रविवार देर रात एक सड़क हादसे में 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक भरवेली के ट्वेझरी मेले से घर लौट रहा था, तभी बघोली में एक खड़े डंपर से उसकी बाइक टकरा गई। गंभीर रूप से घायल युवक ने जिला अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। यह घटना बालाघाट-भरवेली मार्ग पर बघोली में पूर्व विधायक कार्यालय और पेट्रोल पंप के बीच हुई। हादसे में युवक के सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। ऑटो से गुजर रहे हॉस्टल के छात्रों ने घायल युवक को तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया। मृतक की पहचान ग्रामीण थाना अंतर्गत नवेगांव निवासी गंगाप्रसाद पिता बसंत जामरे (25) के रूप में हुई है। अस्पताल चौकी पुलिस ने सोमवार को शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया। गंगाप्रसाद ट्वेझरी मेले से अपने घर वापस जा रहा था। अस्पताल चौकी पुलिस ने बताया कि यह मामला भरवेली थाना क्षेत्र का है। इसलिए मर्ग डायरी भरवेली थाना भेजी जाएगी। भरवेली पुलिस ही इस मामले की आगे की जांच करेगी। क्षेत्रीय जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मुकेश माहुले ने जानकारी दी कि गंगाप्रसाद अपने परिवार में सबसे छोटा था और सोसायटी में हमाली का काम करता था। उन्होंने बताया कि युवक डंपर के पिछले हिस्से से टकराया था, लेकिन टक्कर की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *