बालाघाट में डहरवाल ट्रेडर्स पर जीएसटी का छापा:दुकान और गोदाम सील, फर्जी आईटीसी क्लेम का शक; दूसरे दिन जांच

बालाघाट जिले के रामपायली इलाके में जीएसटी की टीम ने ‘मेसर्स डहरवाल ट्रेडर्स’ पर छापा मारा है। यह कार्रवाई लोहा और सीमेंट के कारोबार में फर्जी तरीके से टैक्स बचाने (बोगस आईटीसी क्लेम) के शक में की गई है। दो दिनों तक चली इस कार्रवाई के बाद जांच पूरी होने तक व्यापारी की दुकान और गोदाम को सील कर दिया गया है। कागजों में हेरफेर कर टैक्स चोरी का शक जीएसटी विभाग को खबर मिली थी कि यह फर्म कागजों पर हेरफेर करके गलत तरीके से टैक्स की छूट ले रही है। अधिकारियों के निर्देश पर पहुंची टीम ने दुकान के सारे बिल और लेनदेन के कागजात खंगाले। राज्य कर अधिकारी डी.एल. पटले ने बताया कि शुरुआती जांच में ही मामला गड़बड़ लग रहा है और ऐसा लग रहा है कि व्यापारी ने फर्जी लेनदेन दिखाकर टैक्स का फायदा उठाया है। दिसंबर में तीसरी कार्रवाई, व्यापारियों में हड़कंप दिसंबर के महीने में जिले के अंदर जीएसटी की यह तीसरी कार्रवाई है। एक के बाद एक हो रही इन छापेमारी से इलाके के कारोबारियों में खलबली मच गई है। जांच टीम में डी.एल. पटले के साथ कई और अधिकारी और कर्मचारी शामिल थे। अधिकारियों का कहना है कि जब तक सारे दस्तावेजों की बारीकी से जांच पूरी नहीं हो जाती, तब तक दुकान और गोदाम बंद रहेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *