बालाघाट में विजयादशमी के बाद नवरात्र के समापन पर दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू हो गया है। यह क्रम अगले दिन भी जारी रहेगा। नगर पालिका ने वैनगंगा नदी में प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए क्रेन की व्यवस्था की है, जिसकी मदद से विसर्जन कार्य किया जा रहा है। शुक्रवार दोपहर से विसर्जन कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। नौ दिनों तक आदिशक्ति की आराधना के बाद भक्तों ने मां दुर्गा की प्रतिमाओं को वाहनों में रखकर विदाई दी। भक्त नाचते-गाते हुए विसर्जन स्थल तक पहुंचे।प्रशासन और पुलिस ने विसर्जन को सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। कल से चल रहा विसर्जन वैनगंगा नदी के तट पर गोताखोरों और पुलिस की टीम को तैनात किया गया है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके। नगरीय क्षेत्र में दो दर्जन से अधिक स्थानों पर दुर्गा प्रतिमाएं स्थापित की गई थीं। इन प्रतिमाओं का विसर्जन विजयादशमी के दिन बंगाली दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के साथ ही शुरू हो गया था। विसर्जन जुलूस की अन्य तस्वीरें…


