बालाघाट में दो सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत:बाइक आपस में भिड़ी; चार घायल, दो गोंदिया रेफर, दो का लांजी अस्पताल में भर्ती

बालाघाट जिले में शुक्रवार को हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की जान चली गई। दोपहर में किरनापुर में दो युवकों की मौत के बाद देर शाम लांजी क्षेत्र में भी एक सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। लांजी-आमगांव मार्ग पर कुलपा और कारंजा गांव के बीच गुड़ाखु फैक्ट्री के पास दो बाइकों में जोरदार टक्कर हो गई। मिरिया निवासी विनोद उपराड़े अपनी पत्नी बुलबुल और बेटे समर्थ के साथ अपनी बहन के घर से लौट रहे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे सेवेन्द्र राऊत की बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई। इस भीषण टक्कर में विनोद उपराड़े की मौके पर ही मौत हो गई। घायल गोंदिया रेफर हादसे में विनोद की पत्नी, बेटा और दूसरी बाइक पर सवार सेवेन्द्र राऊत और उनकी चाची सरिता राऊत गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सूचना मिलने पर डायल 112 और 108 एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को लांजी सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए बुलबुल उपराड़े और सेवेन्द्र राऊत को इलाज के लिए गोंदिया रेफर किया गया है। पुलिस जांच शुरू अन्य दो घायलों का इलाज लांजी अस्पताल में चल रहा है। अस्पताल प्रबंधन की सूचना पर लांजी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। एक ही दिन में हुए इन हादसों से जिले में शोक का माहौल है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *