बालाघाट में मतदाता सूची पुनरीक्षण 90.40% पूरा:एसडीएम बोले- ट्रेस नहीं हुए वोटर्स कंट्रोल रूम से करें संपर्क

बालाघाट जिले में मतदाता सूची पुनरीक्षण (एसआईआर) का कार्य 90.40 प्रतिशत पूरा हो गया है। कुल 13 लाख 70 हजार 312 मतदाताओं में से 12 लाख 93 हजार 548 गणना पत्रकों का डिजिटलीकरण किया जा चुका है। यह कार्य जिला प्रशासन और बीएलओ की मदद से संपन्न हुआ है। हालांकि, जिले की सभी विधानसभाओं में लगभग 8 प्रतिशत मतदाता ऐसे हैं, जिनका पता नहीं चल पा रहा है। प्रशासन ने ऐसे मतदाताओं से अपील की है कि वे अपने बीएलओ से संपर्क करें। एसडीएम गोपाल सोनी ने बताया कि जिन मतदाताओं को अब तक गणना पत्रक नहीं मिला है, वे अस्पताल रोड स्थित पुराने एसडीएम कार्यालय के नीचे बने कंट्रोल रूम में भी संपर्क कर सकते हैं। जिले में अनट्रेसेबल मतदाताओं की संख्या हजारों में है, जो पूरे जिले के लिए लाखों तक पहुंच सकती है और यह चिंता का विषय है। एसआईआर में गणना पत्रक से छूटे मतदाताओं को प्रशासन नोटिस भेजेगा और सुनवाई के बाद उचित निराकरण करेगा। कलेक्टर मृणाल मीणा के निर्देश पर जिले के 1675 मतदान केंद्रों के बीएलओ की नियमित समीक्षा की जा रही है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी जी.एस. धुर्वे, सभी एसडीएम और तहसीलदार गांव-गांव जाकर एसआईआर कार्य का लगातार निरीक्षण कर रहे हैं। विधानसभावार गणना पत्रकों के डिजिटलीकरण का विवरण इस प्रकार है: बैहर विधानसभा में 95.51 प्रतिशत (2,37,371 में से 2,26,841 मतदाता), वारासिवनी विधानसभा में 95.52 प्रतिशत (2,07,152 में से 1,97,880 मतदाता), परसवाड़ा विधानसभा में 94.76 प्रतिशत (2,29,048 में से 2,17,042 मतदाता) और कटंगी विधानसभा में 94.39 प्रतिशत (2,05,828 में से 1,94,280 मतदाता) का काम पूर्ण हो चुका है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *